मामले के अनुसार शंभू सिंह बी.एस.ई.एस. लिमिटेड कंपनी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर था। कंपनी के उन्हें सेवा से हटाने को 1999 में लेबर कोर्ट में चुनौती दी गई। इस दौरान शंभूसिंह और एम एस ट्रानसेक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ, जिसके तहत उन्हें दिल्ली कार्यालय में पुन: नियुक्ति देनी थी। तब शंभू सिंह ने बकाया वेतन की मांग छोड़ने पर सहमति जताई। यह तय हुआ कि उनका बी.एस.ई.एस. लिमिटेड से कोई संबंध नहीं होगा, लेकिन 2004 में ट्रानसेक्स सर्विसेज ने दोबारा शंभूसिंह की सेवाएं खत्म कर दीं। तब उन्होंने 2005 में एक नया दावा किया। लेबर कोर्ट-प्रथम ने 2015 में उसके मामले में अवार्ड देते हुए कहा कि शंभू सिंह और बी.एस.ई.एस. लिमिटेड के बीच नियोक्ता-कर्मचारी संबंध नहीं है, बल्कि विवाद ट्रानसेक्स सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है। इसके बावजूद भी 9 जून 2017 को अतिरिक्त श्रम आयुक्त जयपुर ने रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर व अनिल अंबानी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति दे दी। जिस पर 11 सितंबर 2017 को मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट, जयपुर ने उनके खिलाफ औद्योगिक विवाद अधिनियम, 1947 की धारा 29 सहपठित धारा 34 के तहत प्रसंज्ञान लिया।
Related Posts
बावन पुलिस निरीक्षक और तेरह यातायात निरीक्षकों का हुआ ट्रांसफर
ख़बर शेयर करें -जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार धर्मेंद्र कुमार शर्मा…
बगरू क्षेत्र में 15 बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 19 जून । जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा सड़क सीमाओं एवं सरकारी भूमि पर किए गए…
किसानों के लिए खुशखबरी, 21 नवंबर से खुलेगी मोरेल बांध की नहर
ख़बर शेयर करें -उन्होंने कहा कि नहरों के संचालन में बाधा उत्पन्न करने या नहरों को क्षतिग्रस्त करने का कार्य…
