मामले के अनुसार राज्य सरकार ने 31 दिसंबर, 2020 को एक अधिसूचना जारी कर कई राजस्व गांव बनाए थे। इसमें बाड़मेर जिले के सोहदा गांव की मेघवालों की ढाणी से अलग किए अमरगढ़ और सगतसर गांव भी शामिल थे। अधिसूचना से पहले तहसीलदार ने प्रमाणित किया था कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और प्रस्तावित गांव किसी व्यक्ति, धर्म या जाति आदि से जुडे नहीं है। वहीं बाद में सीमांकन के दौरान कुछ ग्रामीणों ने यह आपत्ति दर्ज कराई कि अमरगढ़ और सगतसर नाम भूमि दान करने वाले अमरराम और सगत सिंह के नाम पर लिए गए हैं। इसके बाद 2020 की अधिसूचना को हाईकोर्ट की एकलपीठ में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट की एकलपीठ ने माना की दोनों गांवों के नामांकरण में साल 2009 के परिपत्र की अवहेलना की गई है। इसके साथ ही एकलपीठ ने अधिसूचना को रद्द कर दिया। इसके खिलाफ पेश अपील पर खंडपीठ ने एकलपीठ का आदेश रद्द कर दिया। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील पेश की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट की खंडपीठ के आदेश को रद्द कर दिया।
Related Posts
दिल्ली जीतकर भाजपा ने दिखाई धमक
ख़बर शेयर करें -दिल्ली जीतकर भाजपा ने दिखाई धमक रमेश सर्राफ धमोरा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत…
भगत की कोठी-हुबली वीकली स्पेशल ट्रेन मंगलवार से
ख़बर शेयर करें -डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन 07360 भगत की कोठी-हुबली वीकली स्पेशल ट्रेन तीस सितंबर से…
संरक्षण अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) परीक्षा-2024 13 सितंबर को
ख़बर शेयर करें -आयोग सचिव ने बताया कि उक्त परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न पत्र के लिए ओएमआर उत्तर पत्रक के…
