मंत्री झाब्बर सिंह खर्रा ने कहा की सीवरेज का काम शुरू करने से पहले ही उसकी निर्माण अवधि, गुणवत्ता और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाई जाए ताकि किसी प्रकार की कोई जान माल की हानि ना हो । सीवरेज के इनलेट और आउटलेट के निर्माण का विशेष ध्यान रखा जाए । सीवरेज ड्रेनेज परियोजना की डीपीआर निर्माण के समय विशेष ध्यान रखें तथा क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कमी न रहे। डीपीआर की शुद्धता एवं उसके क्रियान्वयन के लिए संबंधित तकनीकी अधिकारी उत्तरदायी होंगे। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदकों को भी नोटिस जारी कर उनपर जुर्माना लगाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी कोई समस्या ना आए । उन्होंने अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। खर्रा ने कहा की लंबे समय से अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का काम लंबित होना चिंतनीय है । इन आवासों के निस्तारण की प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर जल्द से जल्द आम जन के आवास के सपने को साकार किया जाए । बैठक में रूडसिको के दो स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति का भी अनुमोदन किया गया । सुमन शर्मा और सूर्या प्रकाश चौपड़ा को नियमानुसार रुडसिको का स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है । इस बैठक में नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ देबाशीष पृष्टि ,स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव रवि जैन, पीएचईडी विभाग के मिशन निदेशक रवीन्द्र गोस्वामी, आवासन आयुक्त डॉ रश्मि शर्मा, रुडसिको के कार्यकारी निदेशक हरि मोहन मीणा, डीएलबी निदेशक प्रतीक जुईकर, वित्तीय सलाहकार उम्मेद सिंह, मुख्य अभियंता अरुण व्यास, प्रदीप गर्ग सहित अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रह
Related Posts
ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि सिंह से गोचर कर 17 सितंबर को कन्या राशि में करेंगे प्रवेश
ख़बर शेयर करें -पंडित श्रीकृष्ण चंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य है। इसलिए सूर्य…
एस्कॉर्ट सर्विस और बॉडी मसाज के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 25 मार्च । पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 के…
पुलिस भर्ती कांस्टेबल लिखित परीक्षा परिणाम घोषित
ख़बर शेयर करें -अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड बिपिन कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि लिखित…
