पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत सांगानेर थाना पुलिस हथियार तस्कर के मामले में बदमाश रामराज उर्फ डालू गुर्जर (28) निवासी सदर करौली को गिरफ्तार किया है। बदमाश रामराज सांगानेर के गुलाब बिहार में रहकर हथियार तस्करी का काम करता है। पुलिस को सूचना मिली कि सांगानेर इलाके में एक लड़का अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना पर संदिग्ध को घेराबंदी कर धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास देसी कट्टा और पिस्टल मिली। पूछताछ में आरोपित रामराज उर्फ डालू से सामने आया कि वह हथियारों की तस्करी कर करौली से लेकर आया था और जयपुर में अवैध हथियार की सप्लाई लेकर पहुंचते ही पुलिस ने धर-दबोचा। करौली के सदर और कोतवाली थाने में उसके खिलाफ नौ से अधिक मुकदमे है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपित से हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
Related Posts
शहर में धूमधाम से मनाई जाएगी पीपा जयंती, दो दिन होंगे कार्यक्रम
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 30 मार्च । संत शिरोमणि पीपा महाराज की 703वीं जयंती दो अप्रेल को मनाई जाएगी। इस…
रेगिस्तान में दिखी ‘ब्रह्मास्त्र’ की ताकत, अपाचे ने किया अपनी घातक क्षमता का प्रदर्शन
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 10 अप्रैल । भारतीय सेना ने पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में अपने अत्याधुनिक अटैक हेलीकॉप्टरों के…
अंतिम संस्कार में गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला
ख़बर शेयर करें -अंतिम संस्कार में गए लोगों पर मधुमक्खियों का हमला जयपुर, 17 मार्च (हि.स.)। आमेर थाना इलाके में…
