पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक डॉ सीमा जैन ने बताया कि सम्मेलन में माइक्रो फाइनेंस के कर्ज में दबी महिलाओं की कर्ज माफी, मनरेगा के ठीक कार्यान्वयन,नागरिक सुविधाओं, स्मार्ट मीटर के खिलाफ, दलितों व अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, कामकाजी महिलाओं बारे प्रस्ताव रखे जाएंगे। वहीं एकल महिलाओं की समस्याओं, महिला हिंसा, नशे के खिलाफ महिलाओं की भूमिका पर चार कमीशन पेपर रखे जाएंगे। इसके अलावा सम्मेलन में अगले तीन वर्षों की आंदोलन की योजना बनाने के साथ साथ नई कार्यकारिणी भी चुनी जाएगी। जैन ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व सुबह एक जन चेतना रैली स्टेशन रोड से जिला कलक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। इस सम्मेलन में सभी जिलों के प्रतिनिधि हिस्सेदारी निभाएंगे।
Related Posts
आम रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर मौका कमिश्नर नियुक्त
ख़बर शेयर करें -सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता लक्ष्मीकांत मालपुरा ने अदालत को बताया कि मामले में…
सेंट्रल जेल में बंदी आपस में भिड़े, आठ बंदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
ख़बर शेयर करें -सेंट्रल जेल में बंदी आपस में भिड़े, आठ बंदियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज बीकानेर, 7 मार्च (हि.स.)।…
हाईकोर्ट ने पार्क से अतिक्रमण हटाने के दिए आदेश
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 11 अगस्त । राजस्थान हाईकोर्ट ने जवाहर नगर के सेक्टर 4 स्थित महावीर उद्यान में हुए…
