उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे जनसुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी क्षेत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, ट्रेनिंग पार्टनर चयन, डस्टबिन वितरण योजना और नगर निकायों की स्वच्छता रैंकिंग सुधार को लेकर भी चर्चा की गई। एडीएम अंबष्ट ने कहा कि स्वच्छता और जनसुरक्षा दोनों प्रशासन की प्राथमिकता में हैं, इसलिए सभी नगर निकाय मिलकर ठोस कार्रवाई करें। एडीएम ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हर कीमत पर किया जाएगा, ताकि नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।उन्होंने यह भी बताया कि अगले सप्ताह तक जिले के सभी प्रमुख इलाकों खासकर स्कूल, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजार क्षेत्र और हाईवे के किनारे से आवारा जानवरों को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पशु चिकित्सकों, नगर निकाय कर्मियों और एनजीओ की टीमों को संयुक्त रूप से लगाया जाएगा। बैठक में सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी मुरादाबाद के वार्षिक चुनाव में आनंद मोहन गुप्ता बने अध्यक्ष, कपिल गुप्ता महासचिव
ख़बर शेयर करें -इनके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अंजार हुसैन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर पुनीत चौहान और सचिन शर्मा, संयुक्त…
दहशत का पर्याय बनी मादा गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की श्वास
ख़बर शेयर करें -इससे पूर्व गांव निवासी हितेश्वर के गन्ने के खेत में गुलदार के तीन शावक मिलने के बाद…
मुख्यमंत्री योगी आज देवरिया जनपद को देंगे 305 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
ख़बर शेयर करें -देवरिया, 29 अगस्त । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मझौलीराज में आयोजित कार्यक्रम में सलेमपुर और भाटपाररानी…
