बाबूलाल कटारा की ओर से जमानत याचिका में कहा गया कि उसके खिलाफ पेपर लीक को लेकर उदयपुर के बेकरिया थाने में मामला दर्ज कराया गया था। वह 18 अप्रैल, 2023 से जेल में बंद है, जबकि आधा दर्जन सह आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट से और दो आरोपितों को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मामले में उसके खिलाफ पेश आरोप पत्र में ट्रायल भी शुरू नहीं हुई है। जिसकी सुनवाई पूरी होने में लंबा समय लगेगा। ऐसे में उसे जमानत पर रिहा किया जाए। जिसका विरोध करते हुए सरकारी वकील मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि आरोपी ने आरपीएससी का सदस्य होते हुए परीक्षा की सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र मुख्य आरोपी शेर सिंह को साठ लाख रुपये में दिया था। जांच में आया है कि आरोपित ने अपने सरकारी निवास पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। आरोपित के कब्जे से 51.20 लाख रुपये और 541 ग्राम सोने के जेवरात भी बरामद हुए हैं। आरोपित ने आरपीएससी का सदस्य होते हुए व्यक्तिगत लाभ के लिए प्रश्न पत्र लीक किया है। ऐसे में उसे जमानत नहीं दी जाए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
Related Posts
हिस्ट्रीशीटर अपने साथी सहित गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -हिस्ट्रीशीटर अपने साथी सहित गिरफ्तार जयपुर, 28 जनवरी (हि.स.)। मानसरोवर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली…
मैसेनरी स्टोन का अवैध परिवहन करते 13 डंपर जब्त
ख़बर शेयर करें -गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अवैध खनन गतिविधियों को लेकर गंभीर है और समीक्षा बैठकों के…
वीबीजीरामजी योजना किसानों एवं युवाओं के रोजगार में मददगार : डा. कुशवाहा
ख़बर शेयर करें -धौलपुर, 12 फ़रवरी । भारतीय जनता पार्टी जाटोली मंडल के गांव भेसेंना में गुरूवार को विकसित भारत…
