थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार मजरा लोहार गढ़वा निवासी की ननकीवा(50)पत्नी भगवानदीन व उसकी बहू रामप्यारी उर्फ भुल्लन(20) पत्नी दिलीप निषाद आज सुबह गांव की कई महिलाओं के साथ पहलवान के डेरा स्थित टीले से मिट्टी की खोदाई करने गई थी। जब मिट्टी की खुदाई कर रही थी, तभी अचानक टीला भरभरा कर ढह गया। इसमें सास व उसकी बहू मलबे में दब गई। साथ आईं महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहंचे ग्रामीणों ने हाथों व फावड़े की मदद से दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 112 और 108 एंबुलेस के कर्मियाें ने घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। घटना में बहू रामप्यारी उर्फ भुल्लन की मौत हो गई जबकि घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
राजघाट हादसे में दोनों अधिवक्ताओं की मौत, निर्माण कार्य की जांच के आदेश
ख़बर शेयर करें -गोरखपुर, 07 सितंबर । उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर में राजघाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर रविवार को…
रेल मदद ऐप से यात्रियों की समस्या का होगा समाधान, मिलेगी सुविधा : डीआरएम
ख़बर शेयर करें -युद्ध स्तर पर 24 वॉर रूम कर रहा निगरानी, हर गतिविधि पर है नजर झांसी, 19 अक्टूबर…
नैमिषारण्य के मनु-शतरूपा मन्दिर स्थल को मानव का अवतार: प्रखर जी महाराज
ख़बर शेयर करें -नैमिषारण्य के मनु-शतरूपा मन्दिर स्थल को मानव का अवतार: प्रखर जी महाराज महाकुम्भ नगर, 25 जनवरी (हि.स.)।…
