याचिका में अधिवक्ता निखिल सैनी ने अदालत को बताया कि राइजिंग राजस्थान के तहत फुलेरा में रिसोर्ट निर्माण के लिए निजी पक्षकार ने राज्य सरकार से एमओयू किया था। स्थानीय तहसीलदार ने गत 17 जून को एक रिपोर्ट तैयार कर कहा कि आवंटित की जाने वाली भूमि पहाड़ी भूमि है और नाला भी बहता है। ऐसे में इसे आवंटित नहीं किया जा सकता। याचिका में कहा गया कि इसके कुछ दिन बाद 30 जून को तहसीलदार ने अपनी दूसरी रिपोर्ट में माना कि जमीन को आवंटित किया जा सकता है। वहीं तहसीलदार ने अपनी पूर्व की रिपोर्ट से पहाडी भूमि को लेकर कही बात को भी हटा दिया। याचिका में कहा गया कि पहाडी और नाला भूमि होने के कारण इसे आवंटित नहीं किया जा सकता। स्थानीय ग्राम पंचायत ने भी इसे लेकर कलेक्टर के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने स्थानीय तहसीलदार को पेश होने के आदेश देते हुए कलेक्टर से इस संबंध में अपना शपथ पत्र पेश करने को कहा है।
Related Posts
गौ तथा भैंस वंशीय पशुओं के लिए एफएमडी टीकाकरण अभियान की शुरुआत
ख़बर शेयर करें -गौ तथा भैंस वंशीय पशुओं के लिए एफएमडी टीकाकरण अभियान की शुरुआत जयपुर, 18 मार्च (हि.स.)। पशुपालन…
होली पार्टी में हादसा: मणिपाल यूनिवर्सिटी में क्रेन नुमा ढांचा गिरा, 20 छात्र घायल
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 04 मार्च । बगरू थाना इलाके में स्थित मणिपाल यूनिवर्सिटी जयपुर में आयोजित होली उत्सव के…
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा के नए परिवेश का किया अवलोकन
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा के नए परिवेश का किया अवलोकन जयपुर, 29 जनवरी(हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
