बाजार शुक्ल थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने साेमवार काे बताया कि तिवारी का पुरवा मजरे मकदूमपुर कला की रहने वाली आस्था (18) गांव के पास से गुजरने वाली गोमती नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे खाेजने के लिए गोताखोरों को बुलवाया। गोताखोरों ने कई घंटाे की तलाश के बाद महिला के शव को नदी से बरामद कर लिया। मृतक महिला के बारे में पता चला है कि हाल ही में उसने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
वाराणसी पीलीकोठी में ‘स्मार्ट वेस्ट मैनेजमेंट स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन’ से भी होगा कूड़ा निस्तारण
ख़बर शेयर करें -नगर आयुक्त ने गुरुवार काे बताया कि जिस स्थान पर इस प्लांट का निर्माण किया गया है।…
हाईकोर्ट सख्त: तीन पुलिसकर्मी निलम्बित, एफआईआर दर्ज
ख़बर शेयर करें -हाईकोर्ट सख्त: तीन पुलिसकर्मी निलम्बित, एफआईआर दर्ज –गृह सचिव को पक्षकार बनाने का आदेश प्रयागराज, 13 जुलाई…
प्रधान पुत्र पर हमले का एक आरोपित गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -फिरोजाबाद, 07 जनवरी । उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में थाना जसराना पुलिस ने बुधवार को प्रधान…
