महाकुम्भ में विश्व कल्याण के लिए होगा  1251  कुंडीय महायज्ञ : श्रीजीयर स्वामी

राइस मिल में लूट करने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

बाराबंकी, 23 जनवरी (हि.स.)। रवि राइस मिल में लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। एएसपी डॉ अवधेश कुमार सिंह ने बताया 16 जनवरी की रात में राइस मिल में लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को मोहम्मद पुर खाला पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

मंगलवार की देर रात जब थाना प्रभारी मोहम्मदपुर खाला पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे थे। तभी कैथापुर मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया,पुलिस जब उसकी ओर बढ़ी तो वह जंगल की ओर भागने लगा पीछा करने पर वह पुलिस के ऊपर फायर करने लगा। अपने बचाव में जब पुलिस ने फायर किया तो गोली उसके पांव में लग गई और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़कर उससे पूछताछ कि तो उसने अपना नाम जनपद बरेली निवासी नन्हे उर्फ नेत्रपाल बताया, रवि राइस मिल मेंं हुई लूट की घटना को भी स्वीकार किया। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस आरोपी के ऊपर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे बरेली जनपद सहित अन्य जगहों पर दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से एक 315 बोर का तमंचा,एक कारतूस, व एक खाली कारतूस बरामद किया है।घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस अभी और पूछताछ कर सामान भी बरामद करने में लगी है।

—————