बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि कैचमेंट एरिया मेें बरसात का दौर धीमा होने के कारण बांध में पानी की आवक अब कम होने लगी है। मंगलवार शाम तक बांध के छह गेट खुले हुए थे और प्रति सेकेंड 60100 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी। फिर शाम 6 बजे से दो गेट बंद कर दिए। चार गेट से प्रति सेकेंड 48080 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। फिर चार घंटे में ही रात दस बजे पानी की आवक कम पड़ने से पानी निकासी कम कर दी। बुधवार सुबह फिर बांध में पानी की आवक कम पड़ने से पानी की निकासी कम दी। आज सुबह छह बजे एक और गेट को बंद कर दिया। अब तीन गेट खोल रखे है। यह जल निकासी बांध का जल स्तर 315.50 आरएल मीटर मेंटेन कर की जा रही है ।
Related Posts
काव्य प्रेमियों के लिए 28 मार्च को सजेगी सम्मुख की शाम
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 26 मार्च । गुलाबी नगरी क साहित्यिक गलियारों में एक बार फिर कविता—ग़ज़ल की गूँज सुनाई…
25 लाख की तिल्ली भरे ट्रक चोरी का खुलासा, चालक ने ही रचा था षडयंत्र
ख़बर शेयर करें -25 लाख की तिल्ली भरे ट्रक चोरी का खुलासा, चालक ने ही रचा था षडयंत्र चित्तौड़गढ़, 28…
देवनानी ने दिया विधानसभा कर्मियों को दिवाली का तोहफा
ख़बर शेयर करें -देवनानी ने पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारी…
