बीते दिनों बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने से मुख्यालय में प्रवाहित होने वाली दोनों नदियां खतरे के निशान से कई मीटर ऊपर बह रही थी। मौदहा बांध के सहायक अभियंता सर्वजीत वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को कोटा बैराज से 0.15 लाख क्यूसेक, माताटीला बांध से 0.96 लाख क्यूसेक तथा लहचूरा बांध से 0.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। शनिवार को नदियों में लहचूरा बांध से 76000 क्यूसेक, माताटीला बांध से 52112 क्यूसेक, कोटा बैराज से 11097 व मौदहा डेम से 1500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फिलहाल नदियों का जल स्तर शुक्रवार रात में स्थित हो गया था। जो शनिवार सुबह आते आते घटने लगी। शुक्रवार रात 12 बजे यमुना नदी का अधिकतम जल स्तर 107.320 मीटर पर पहुंचा। इसके बाद बढ़ने की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। हालांकि अभी भी यमुना नदी खतरे के निशान से करीब 2.59 मीटर ऊपर बह रही है। जबकि बेतवा नदी का अधिकतम जलस्तर 106.810 मीटर तक पहुंचा और उसके बाद स्थिर हो गई। शनिवार को सुबह बेतवा नदी घटने लगी। हालांकि बेतवा नदी अभी खतरे के निशान से करीब 2.22 मीटर ऊपर बह रही है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र यमुना घाट, बेतवा घाट, मेरापुर, डिग्गी, कुछेछा, शंकरी पीपल, चंदुलीतीर, केसरिया का डेरा, जौहरिया का डेरा आदि स्थानों में बाढ़ का पानी घुसने से यहां के लोगों को सुरक्षित बाढ़ राहत शिविरों में डेरा डाल लिया है। लोग अपने मवेशी भी राहत शिविरों में ले गए है। जहां दोनों समय जिला प्रशासन व नगर पालिका की ओर से खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
Related Posts
घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को पांच वर्ष का कारावास
ख़बर शेयर करें -घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को पांच वर्ष का कारावास फिरोजाबाद, 15 फरवरी (हि.स.)। न्यायालय…
महाकुम्भ: दोपहर 02 बजे तक 92.97 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ: दोपहर 02 बजे तक 92.97 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी महाकुम्भ नगर,…
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रुपईडीहा में सील हुए कई अस्पताल और पैथोलॉजी
ख़बर शेयर करें -बहराइच, 25 मई । स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को अवैध और नियमों को ताक पर रखकर चल…
