जयपुर, 08 जनवरी । जेडीए द्वारा नागरिकों की सुविधा और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू ई-जनसुनवाई प्रणाली दूसरे दिन गुरुवार को भी निरंतर जारी रही। ई जनसुनवाई में गुरुवार को 27 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जेडीसी ने बुधवार को इस डिजिटल पहल का शुभारंभ किया था। ई-जनसुनवाई के दूसरे दिन गुरुवार को जेडीए के जोन-7, जोन-8, जोन-9 और जोन-11 के उपायुक्तों के साथ-साथ मुख्य नियंत्रक (प्रवर्तन) और निदेशक (अभियांत्रिकी-प्रथम) द्वारा प्रार्थियों की समस्याएं सुनी गईं और उनका समाधान किया गया। गुरूवार को अधिकारियों द्वारा 40 प्रकरणों में ई-जनसुनवाई की गई एवं 27 प्रकरण निस्तारित किए गए। 01 प्रकरण का निस्तारण संभव नहीं है, 10 प्रकरण लंबित एवं 2 प्रकरणों को अग्रिम ई-जनसुनवाई में रखा जाएगा।
Related Posts
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना : बीकानेर से रामेश्वरम के लिए ट्रेन रविवार काे प्रस्थान करेगी
ख़बर शेयर करें -यात्रा में बीकानेर एवं चूरू जिले से कुल 676 यात्री रामेश्वरम एवं मदुरई की यात्रा करेंगे। इसके…
हर नागरिक तक उत्तम चिकित्सा सुविधाओं का हो रहा विस्तार : चिकित्सा मंत्री
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 12 अप्रैल । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार गांव—ढाणी…
मसूदा के पूर्व विधायक ब्रह्मदेव कुमावत का हार्ट अटैक से निधन
ख़बर शेयर करें -अजमेर, 27 जुलाई। मसूदा के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत का सोमवार को हृदयाघात…
