जोधपुर, 08 जनवरी । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को जोधपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओम बिरला शुक्रवार, 9 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.10 बजे वे जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे। वे दोपहर 12.45 बजे पॉलिटेक्निक ग्राउंड स्थित मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत रात्रि 8.30 बजे सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार, 10 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे ओम बिरला पुन: पॉलिटेक्निक ग्राउंड स्थित मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 1.35 बजे सर्किट हाउस जोधपुर पहुंचकर विश्राम करेंगे। तत्पश्चात रात्रि 8.15 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रात्रि 8.30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Related Posts
राज्यपाल को बालिकाओं और ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने बांधा रक्षासूत्र
ख़बर शेयर करें -राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है। यह पर्व परस्पर स्नेह…
तृतीय संस्करण के साथ प्रैट बाई कोट्यूर इण्डिया पुनः दिल्ली में
ख़बर शेयर करें -तृतीय संस्करण के साथ प्रैट बाई कोट्यूर इण्डिया पुनः दिल्ली में जयपुर, 24 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय रत्न…
कोटा मंडल को 131.39 करोड़ रूपये की राजस्व प्राप्ति
ख़बर शेयर करें -कोटा मंडल को 131.39 करोड़ रूपये की राजस्व प्राप्ति कोटा, 10 फ़रवरी (हि.स.)। मण्डल रेल प्रबंधक अनिल…
