थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि ललौली थाना क्षेत्र के कोंडार मजरा लोहार गढ़वा निवासी की ननकीवा(50)पत्नी भगवानदीन व उसकी बहू रामप्यारी उर्फ भुल्लन(20) पत्नी दिलीप निषाद आज सुबह गांव की कई महिलाओं के साथ पहलवान के डेरा स्थित टीले से मिट्टी की खोदाई करने गई थी। जब मिट्टी की खुदाई कर रही थी, तभी अचानक टीला भरभरा कर ढह गया। इसमें सास व उसकी बहू मलबे में दब गई। साथ आईं महिलाओं ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहंचे ग्रामीणों ने हाथों व फावड़े की मदद से दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 112 और 108 एंबुलेस के कर्मियाें ने घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया। घटना में बहू रामप्यारी उर्फ भुल्लन की मौत हो गई जबकि घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
समृद्ध ग्राम से ही समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना साकार होगी: पुष्पराज सिंह
ख़बर शेयर करें -जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने पिछले दिनों विभिन्न अभियानों…
अयोध्या के महापौर ने रीडगंज में स्थापित ट्यूबवेल का किया लोकार्पण
ख़बर शेयर करें -अयोध्या, 02 जनवरी । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मंगल पांडे वार्ड स्थित रीडगंज में 57.…
गोरक्षपीठ में शारदीय नवरात्र के विशेष अनुष्ठान का शुभारम्भ
ख़बर शेयर करें -सोमवार सायंकाल गोरक्षपीठाधीश्वर ने मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश…
