अयोध्या, 02 जनवरी । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मंगल पांडे वार्ड स्थित रीडगंज में 57. 94 लाख रुपये की लागत से स्थापित ट्यूबवेल जनता को समर्पित किया गया। इसका लोकार्पण महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उसी कड़ी में रीडगंज में एक बड़ा ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। इससे मंगल पांडे वार्ड तथा आसपास के छह वार्ड की पेयजल व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वार्ड के पार्षद एवं उपसभापति राजेश गौड़ ने की। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह, विशाल पाल, अनिल सिंह, रमाशंकर निषाद, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जय कुमार और अवर अभियंता अनू जायसवाल के अलावा स्थानीय नागरिकों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रेमचंद निषाद, शारदा सोनी, अमरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश निषाद, जयप्रकाश जयसवाल, राजकिशोर साहू, शैलेंद्र निषाद, मेवालाल सोनी, अमित शर्मा, प्रतिमा पांडे, सावित्री सागर आदि मौजूद रहे।
Related Posts
करपात्र प्राकट्योत्सव के पहले दिन एक लाख किशमिस से हुआ गणपति लक्षार्चन
ख़बर शेयर करें -वाराणसी, 21 जुलाई । दुर्गाकुण्ड स्थित श्री धर्मसंघ (मणि मन्दिर) परिसर में सोमवार को 14 दिवसीय 118…
पूर्व विधायक ने रेलवे मंत्री से धामपुर में वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज बनाने की मांग उठाई
ख़बर शेयर करें -उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि धामपुर एक औद्योगिक व शैक्षिक केन्द्र के साथ-साथ तहसील मुख्यालय भी…
अजरौली हत्याकांड: गांव पहुंचे सांसद नरेश उत्तम पटेल, पीड़ितों से मिलकर दी सांत्वना
ख़बर शेयर करें -फतेहपुर, 31 अगस्त । उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गांव अजरौली में विगत दिनों एक वृद्ध…
