अयोध्या, 02 जनवरी । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मंगल पांडे वार्ड स्थित रीडगंज में 57. 94 लाख रुपये की लागत से स्थापित ट्यूबवेल जनता को समर्पित किया गया। इसका लोकार्पण महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उसी कड़ी में रीडगंज में एक बड़ा ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। इससे मंगल पांडे वार्ड तथा आसपास के छह वार्ड की पेयजल व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वार्ड के पार्षद एवं उपसभापति राजेश गौड़ ने की। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह, विशाल पाल, अनिल सिंह, रमाशंकर निषाद, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जय कुमार और अवर अभियंता अनू जायसवाल के अलावा स्थानीय नागरिकों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रेमचंद निषाद, शारदा सोनी, अमरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश निषाद, जयप्रकाश जयसवाल, राजकिशोर साहू, शैलेंद्र निषाद, मेवालाल सोनी, अमित शर्मा, प्रतिमा पांडे, सावित्री सागर आदि मौजूद रहे।
Related Posts
जमुनापारी बकरी मेले में रिश्वतखोरी के आरोप, किसानों ने की जांच की मांग
ख़बर शेयर करें -औरैया, 03 अप्रैल (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के विकासखंड अजीतमल में आयोजित एक दिवसीय…
प्रदेश के विकास की मजबूत नींव में बेहतर सड़कें और पुल दे रहे हैं गति, प्रति वर्ष बनाए जा रहे 211 पुल
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 21 जुलाई । किसी भी राज्य या राष्ट्र की आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक प्रगति उसकी सड़क…
यातायात पुलिस ने अतिक्रमण कर सड़काें पर खड़ी बसों को क्रेन से पुलिस लाइन भेजा
ख़बर शेयर करें -इस दौरान पुलिस अधिकारियाें ने सड़काें पर वाहन खड़ा करने व अतिक्रमण करने वाले लोगों को चेतावनी…
