मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 18 से 22 सितम्बर को कोटा, उदयपुर संभाग के अलावा अन्य कुछ शहरों में दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में फिर से मानसूनी हवाएं सक्रिय हो रही है। ऐसे में एक सप्ताह अभी भी पूर्वी राजस्थान में मानसून रहेगा। इसके बाद विदाई संभव है। बुधवार को अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर सहित कुछ अन्य शहरों में हल्की बारिश दर्ज की गई। बीसलपुर बांध के एक गेट से 3005 क्यूसेक पानी की निकासी बारिश का दौर थमने से बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार घटती जा रही है। बुधवार को बीसलपुर बांध का गेट नम्बर 9 को 0.50 मीटर खोलकर 3005 क्यूसेक पानी की निकासी गई। मंगलवार को बीसलपुर बांध का 9 नम्बर गेट एक मीटर खोलकर 6010 क्यूसेक पानी की निकासी की गई थी। वर्तमान में त्रिवेणी नदी 3.30 मीटर पर बह रही है।
Related Posts
पायलट ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर जर्जर सरकारी विद्यालयों में मरम्मत कार्य प्रारम्भ कराने की मांग की
ख़बर शेयर करें -पायलट ने अपने पत्र में टोंक विधानसभा क्षेत्र में जर्जर घोषित हुए सरकारी विद्यालयों हेतु नवीन भवन…
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम: राजनीतिक दलों के एक लाख बूथ लेवल एजेंट भी कर रहे हैं सहयोग
ख़बर शेयर करें -मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश में अंता विधानसभा क्षेत्र को छोडते हुए कुल…
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने पकड़ी गईं प्रतिबंधित दवाइयां, चार आरोपितों को किया गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुन्देल ने बताया कि जयपुर सेल के अधिकारियों को दो व्यक्तियों के…
