जेडीए रीजन में गांव आने का सबसे ज्यादा फायदा रोड नेटवर्क को लेकर होगा। वहीं अब इन गांवों में बसने वाली योजनाओं को मंजूरी और जमीनों का भू-उपयोग परिवर्तन (कृषि से अकृषि उपयोग) की मंजूरी भी जेडीए स्तर पर दी जाएगी। जोबनेर, शाहपुरा और चाकसू नगर पालिका के मास्टर प्लान के गांवों को भी शामिल किया गया है। आंधी, बस्सी, चाकसू, चौमूं, दूदू, जालसू, जमवारामगढ़, जोबनेर, कोटखावदा, किशनगढ़-रेनवाल, माधोराजपुरा, विराटनगर, तूंगा, शाहपुरा, फुलेरा, फागी, मौजमाबाद तहसीलों के कुल 632 गांवों को इसमें शामिल किया गया है। जोबनेर, शाहपुरा और चाकसू तहसील के 47 गांव भी मास्टर प्लान में शामिल किए गए है। वहीं जयपुर, चौमूं और सांगानेर तहसील के 14 गांव जो पहले जेडीए रीजन में शामिल होने से रह गए थे, उन्हें भी शामिल किया गया है। बढ़ेगी रोड कनेक्टिविटी जेडीए रीजन में गांव आने का सबसे ज्यादा फायदा रोड नेटवर्क को लेकर होगा। आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां आबादी बढ़ गई है। लेकिन इसके अनुरूप सेक्टर रोड नहीं हैं। 80 फीट या उससे ज्यादा चौड़ाई की सड़कों का निर्माण जेडीए स्तर पर ही करवाया जाता है। इससे इन गांवों की कनेक्टिविटी दूसरे गांवों, कस्बों और शहरों से आसान बनती है। इन गांवों को शामिल करने के बाद जेडीए अब भविष्य का मास्टर प्लान तैयार करेगा। इनमें इन गांवों की जरूरतों, उसके रोड नेटवर्क और भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों को देखते हुए डेवलपमेंट किया जाएगा। इसके अलावा गांवों में जो सिवायचक (सरकारी) और खातेदारी की जमीनें हैं, उनका लैंड यूज निर्धारण भी जेडीए स्तर पर किया जाएगा।
Related Posts
बीकानेर में 29 जनवरी से 18 फरवरी तक होगा सेना भर्ती का आयोजन
ख़बर शेयर करें -बैठक में निगम कमिश्नर ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में सेना भर्ती दौड़ के लिए ट्रैक…
संघ प्रमुख मोहन भागवत 17 जून को उदयपुर के दौरे पर
ख़बर शेयर करें -उदयपुर, 30 मार्च । वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अंतर्गत संचालित प्रताप गौरव केंद्र ‘राष्ट्रीय तीर्थ’…
फोन टैप की स्पीड से ज्यादा तेज दौड़ता हूं, मुद्दों को मरने नहीं दूंगा : किरोड़ी
ख़बर शेयर करें -फोन टैप की स्पीड से ज्यादा तेज दौड़ता हूं, मुद्दों को मरने नहीं दूंगा : किरोड़ी अलवर,…
