स्वामी विवेकानंद सामुदायिक केंद्र में लगाए गए कैंप में दो हजार लोगों से अधिक लोगों ने आवेदन किए, जिनमें अधिकतर लोगों की समस्याओं के निस्तारण मौके पर ही किए गए। इस दौरान 50 से अधिक जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र बनाए गए। वहीं राशन कार्ड चालू करने के 52 प्रकरण निस्तारित किए गए। इसके अलावा सफाई व्यवस्था, सीवर लाइन समस्या, डोर टू डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था, पेंशन संबंधी कार्य, चिकित्सा विभाग, समेकित बाल विकास विभाग, बिजली पानी विभाग की समस्याओं को भी मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस दौरान स्थानीय पार्षद और हवा महल जोन राजस्व अधिकारी पार्वती सोनी ने भी मौके जन सुनवाई की। शनिवार को वार्ड 55, 56 , 63 और 67 का कैंप झूलेलाल पार्क पावर हाउस रोड पर लगाया जाएगा।
Related Posts
बैंक से रुपये लेकर निकले युवक से नौ लाख रुपए लूटे
ख़बर शेयर करें -सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी मालवीय नगर) आदित्य पूनिया ने बताया कि बजाज नगर थाना इलाके में स्थित…
एसआई भर्ती को लेकर राज्य सरकार ने याचिकाकर्ताओं पर तथ्य छिपाने के लगाए आरोप
ख़बर शेयर करें -एसआई भर्ती को लेकर राज्य सरकार ने याचिकाकर्ताओं पर तथ्य छिपाने के लगाए आरोप जयपुर, 13 फ़रवरी…
एक ही ब्लड सैंपल पर हो रही 70 से अधिक जांच, दो दिन में 193 ने दिए सैंपल
ख़बर शेयर करें -शिविर में पूरे शरीर की करीब 70 जांचे मात्र एक ब्लड सैंपल से की जा रही है।…
