भड़ाना शुक्रवार को अजमेर में भाजपा देहात और शहर जिला संगठन के साथ आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आने वाले तीन महीनों में भाजपा का कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाते हुए ‘घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी’ का संदेश पहुंचाएगा। कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव घूमकर लोगों को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में जीएसटी सुधार कर आमजन, व्यापारी, किसान, मजदूर और उद्यमियों को राहत दी है। इसी क्रम में पार्टी ने 25 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
Related Posts
लखवीरसिंह लक्खा के भजनों पर तड़के तक झूमे श्रद्धालु
ख़बर शेयर करें -उदयपुर, 1 जनवरी । उदयपुर के इतिहास में पहली बार एक साथ हजारों की तादाद में एकत्रित…
लोक-शांति बनाए रखने के लिए जयपुर पुलिस का कड़ा कदम
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 04 अगस्त । राजधानी में कानून-व्यवस्था,लोक-शांति और आमजन की सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जयपुर…
राजस्थान में सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, अगले सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी के आसार
ख़बर शेयर करें -मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार फिलहाल उत्तरी हवाएं सक्रिय हैं, जिससे रात के तापमान में गिरावट…
