जेडीए रीजन में गांव आने का सबसे ज्यादा फायदा रोड नेटवर्क को लेकर होगा। वहीं अब इन गांवों में बसने वाली योजनाओं को मंजूरी और जमीनों का भू-उपयोग परिवर्तन (कृषि से अकृषि उपयोग) की मंजूरी भी जेडीए स्तर पर दी जाएगी। जोबनेर, शाहपुरा और चाकसू नगर पालिका के मास्टर प्लान के गांवों को भी शामिल किया गया है। आंधी, बस्सी, चाकसू, चौमूं, दूदू, जालसू, जमवारामगढ़, जोबनेर, कोटखावदा, किशनगढ़-रेनवाल, माधोराजपुरा, विराटनगर, तूंगा, शाहपुरा, फुलेरा, फागी, मौजमाबाद तहसीलों के कुल 632 गांवों को इसमें शामिल किया गया है। जोबनेर, शाहपुरा और चाकसू तहसील के 47 गांव भी मास्टर प्लान में शामिल किए गए है। वहीं जयपुर, चौमूं और सांगानेर तहसील के 14 गांव जो पहले जेडीए रीजन में शामिल होने से रह गए थे, उन्हें भी शामिल किया गया है। बढ़ेगी रोड कनेक्टिविटी जेडीए रीजन में गांव आने का सबसे ज्यादा फायदा रोड नेटवर्क को लेकर होगा। आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां आबादी बढ़ गई है। लेकिन इसके अनुरूप सेक्टर रोड नहीं हैं। 80 फीट या उससे ज्यादा चौड़ाई की सड़कों का निर्माण जेडीए स्तर पर ही करवाया जाता है। इससे इन गांवों की कनेक्टिविटी दूसरे गांवों, कस्बों और शहरों से आसान बनती है। इन गांवों को शामिल करने के बाद जेडीए अब भविष्य का मास्टर प्लान तैयार करेगा। इनमें इन गांवों की जरूरतों, उसके रोड नेटवर्क और भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों को देखते हुए डेवलपमेंट किया जाएगा। इसके अलावा गांवों में जो सिवायचक (सरकारी) और खातेदारी की जमीनें हैं, उनका लैंड यूज निर्धारण भी जेडीए स्तर पर किया जाएगा।
Related Posts
तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 04 अगस्त । भांकरोटा थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम तेज रफ्तार एक्सयूवी कार की चपेट…
कोटा मंडल में विशेष ट्रेनें, वॉर रूम और 24×7 निगरानी प्रणाली सक्रिय
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी, कोटा सौरभ जैन के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा और…
खैरथल-तिजारा में 117 करोड़ के 95 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
ख़बर शेयर करें -खैरथल-तिजारा, 28 सितंबर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को खैरथल में अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों…
