थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने मंगलवार को बताया कि बीती रात को उप निरीक्षक गौरव पंवार गश्त पर थे। उन्होंने सेक्टर 62 के डी- पार्क के पास एक कार को चेकिंग के लिए रोका। सीट पर बैठे व्यक्ति से जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम हिमांशु पुत्र सर्वेंद्र बताया। उन्होंने बताया कि जब कार के पेपर चेक किए गए तो वह दस्तावेज देने में असफल रहा। जब कार के नंबर को ई- चालान एप पर डालकर चेक किया गया तो कार का नंबर कुछ और निकला, जबकि कार पर कोई और नंबर प्लेट लगी थी। उन्होंने बताया कि जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उक्त कार को उसने 2 वर्ष पूर्व सेक्टर 63 से चोरी की थी। यह कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Related Posts
वाराणसी विकास प्राधिकरण में नए हेल्प-डेस्क और रिकॉर्ड रुम बनकर तैयार
ख़बर शेयर करें -वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव डॉ वेद प्रकाश ने मंगलवार को बताया कि प्राधिकरण परिसर में आने…
भारतीय पुरातन संस्कृति के प्रति विश्व का बढ़ रहा आकर्षण: डॉ. सुदेश अग्रवाल
ख़बर शेयर करें -डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रौढ़ एवं सतत प्रसार शिक्षा विभाग में एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी…
राजयोग से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं : डॉ. विशेष गुप्ता
ख़बर शेयर करें -राजयोग से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं : डॉ. विशेष गुप्ता मुरादाबाद, 23 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद…
