माैदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि छिरका गांव निवासी विकास (23) पुत्र राम सिंह चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। विकास पेशे से चालक था और ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ समय से उसकी शादी की बातचीत चल रही थी और रिश्ता भी तय हो गया था, लेकिन अचानक लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, इससे बेटा विकास मानसिक रूप से बेहद आहत था। पिता ने बताया कि विकास ने घर में अकेला पाकर धोती से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारकर और मौदहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की।
Related Posts
महाकुम्भ : परिचालनिक कारणों से ये ट्रेनें निरस्त, कुछ के मार्ग में परिवर्तन
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ : परिचालनिक कारणों से ये ट्रेनें निरस्त, कुछ के मार्ग में परिवर्तन महाकुम्भ नगर, 18 फरवरी…
अनन्या को दोहरी सफलता, वॉलीबाल में आईएसडीसी विजेता
ख़बर शेयर करें -अनन्या को दोहरी सफलता, वॉलीबाल में आईएसडीसी विजेता -अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता प्रयागराज, 07 मार्च (हि.स.)। एसएस…
इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पांच नए जजों की नियुक्ति
ख़बर शेयर करें -जिला जज रहे एचजेएस संवर्ग के जिन न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया है।…
