माैदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि छिरका गांव निवासी विकास (23) पुत्र राम सिंह चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। विकास पेशे से चालक था और ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ समय से उसकी शादी की बातचीत चल रही थी और रिश्ता भी तय हो गया था, लेकिन अचानक लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, इससे बेटा विकास मानसिक रूप से बेहद आहत था। पिता ने बताया कि विकास ने घर में अकेला पाकर धोती से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारकर और मौदहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की।
Related Posts
लखनऊ : नहाने के दौरान दो मासूम बच्चों की मौत
ख़बर शेयर करें -थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गोसाईगंज के लोधपुरवा मजरा सलेमपुर निवासी मजदूर गुड्डू का…
घर में अकेली रह रही वृद्धा की संदिग्ध मौत, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका
ख़बर शेयर करें -औरैया, 28 मई । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सूरजपुर मोहल्ला में…
24 घंटे बाद जीजा-साले के शव बेतवा नदी से बरामद,परिजनों में कोहराम
ख़बर शेयर करें -कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि उनकी पुलिस टीम तथा गोताखोरों ने काफी मशक्कत के…
