माैदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि छिरका गांव निवासी विकास (23) पुत्र राम सिंह चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। विकास पेशे से चालक था और ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ समय से उसकी शादी की बातचीत चल रही थी और रिश्ता भी तय हो गया था, लेकिन अचानक लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, इससे बेटा विकास मानसिक रूप से बेहद आहत था। पिता ने बताया कि विकास ने घर में अकेला पाकर धोती से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारकर और मौदहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की।
Related Posts
देश को आजादी दिलाने में नेताजी की बहुत बड़ी भूमिका : अरुण कुमार सक्सेना
ख़बर शेयर करें -संभल, 23 जनवरी । जनपद संभल की चंदौसी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’…
भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, संतों से लिया आशीर्वाद
ख़बर शेयर करें -भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर ने संत रविदास मंदिर में टेका मत्था, संतों से लिया आशीर्वाद वाराणसी, 12 फरवरी (हि.स.)।…
मारपीट के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, नाराज दंपति ने मकान बिकाऊ का पोस्टर चस्पा किया
ख़बर शेयर करें -बिलारी क्षेत्र के गांव सिहारी लद्दा निवासी ममता ने 22 सितंबर को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा…
