भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार देर रात लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह केजीएमयू में भर्ती थे जहां उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक है। सोनभद्र जिले के रहने वाले जयप्रकाश चतुर्वेदी का विद्यार्थी जीवन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संपर्क हुआ। बाद में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। संघ ने उन्हें भाजपा में भेजा। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में वह भाजपा के संगठन मंत्री रहे। भारतीय जनता पार्टी से वह विधान परिषद सदस्य भी रहे। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Related Posts
(अपडेट) अटल जी के बाद पीएम माेदी ने देश के ग्रामीण क्षेत्र का किया विकास : राजनाथ सिंह
ख़बर शेयर करें -(अपडेट) अटल जी के बाद पीएम माेदी ने देश के ग्रामीण क्षेत्र का किया विकास : राजनाथ सिंह …
महाकुम्भ: सुबह 10 बजे तक 63.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ: सुबह 10 बजे तक 63.75 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी महाकुम्भ नगर,10…
भीषण गर्मी में भी निर्बाध बिजली आपूर्ति, डिमांड पूरी करने में देश में अग्रणी बना उत्तर प्रदेश
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 17 जून । उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी अपने चरम पर है। तापमान लगातार…
