भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार देर रात लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह केजीएमयू में भर्ती थे जहां उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक है। सोनभद्र जिले के रहने वाले जयप्रकाश चतुर्वेदी का विद्यार्थी जीवन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संपर्क हुआ। बाद में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। संघ ने उन्हें भाजपा में भेजा। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में वह भाजपा के संगठन मंत्री रहे। भारतीय जनता पार्टी से वह विधान परिषद सदस्य भी रहे। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Related Posts
पंखा ठीक करते समय व्यक्ति काे लगा बिजली का करंट, मौत
ख़बर शेयर करें -नोएडा, 23 सितंबर । थाना फेस -वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को…
जब्त आभूषणों के नुकसान पर हाईकोर्ट ने मुआवजे के भुगतान का दिया निर्देश
ख़बर शेयर करें -कोर्ट ने कहा कि गहने आयकर अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए थे। इसलिए गहनों का नुकसान आयकर…
बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन लूटा
ख़बर शेयर करें -नोएडा, 07 अप्रैल । नाेएडा में थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास…
