भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधान परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी का शनिवार देर रात लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह केजीएमयू में भर्ती थे जहां उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक है। सोनभद्र जिले के रहने वाले जयप्रकाश चतुर्वेदी का विद्यार्थी जीवन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संपर्क हुआ। बाद में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बने। संघ ने उन्हें भाजपा में भेजा। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में वह भाजपा के संगठन मंत्री रहे। भारतीय जनता पार्टी से वह विधान परिषद सदस्य भी रहे। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
Related Posts
दिल्ली हाईवे किनारे औद्योगिक टाउनशिप के लिए भूमि क्रय शुरू, किसानों को मुआवज़ा वितरण आरम्भ
ख़बर शेयर करें -बरेली, 22 अप्रैल । क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के लिए बरेली विकास प्राधिकरण…
युवक की संदिग्ध मौत
ख़बर शेयर करें -मीरजापुर, 07 जनवरी । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के नचनियावीर मोहल्ले में मंगलवार…
सस्ते टमाटर न देने पर भड़के डॉक्टरों ने दुकानदार को जमकर पीटा, वीडियाे वायरल
ख़बर शेयर करें -वायरल हाे रहा है। डॉक्टरों ने 20 रुपये किलो टमाटर न देने पर एक दुकानदार को लात…
