कार्यक्रम का आरंभ नारी शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। श्री वेंकटेश्वर पीठाधीश्वर स्वामी देवनारायणाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में मंत्रोचारण के साथ हरिद्वार से मंगाए गए गंगाजल व काशी की भस्म के साथ-साथ दूध, दही, शहद, घी, शक्कर, बेलपत्र, फल, फूल, केसर, हल्दी, रोली, अक्षत एवं पंचामृत आदि विभिन्न पूजन सामग्रियों से महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद महादेव का श्रृंगार भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती हुई। सामूहिक रूद्राभिषेक के मुख्य यजमान आरती ठाकुर एवं मुनीश ठाकुर अपने पुत्र शुरू सरन, डाॅ. पुरु सरन साथ रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज व्यास एवं मुख्य संयोजक श्याम कृष्ण रस्ताेगी ने किया।
Related Posts
महाकुम्भ से एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हुआ: ए.के. शर्मा
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ से एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हुआ: ए.के. शर्मा महाकुंभ में देश-विदेश से आए…
सांसद प्रिया सराेज की एआई से बनी फाेटाे वायरल करने के मामले में भाजपा नेता समेत दो के खिलाफ केस दर्ज
ख़बर शेयर करें -जौनपुर, 14 मई । यूपी के जौनपुर में मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज की फर्जी…
सुप्रीम कोर्ट के टीईटी की अनिवार्यता आदेश पर रिवीजन दाखिल करेगी योगी सरकार
ख़बर शेयर करें -मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रदेश के शिक्षक अनुभवी हैं। समय-समय पर सरकार की ओर से…
