मौदहा कस्बे में आज दोपहर बाद तमाम किशोरियों और छात्राएं राखी लेकर थाना कोतवाली पहुंची। पहले तो पुलिस वाले किसी आशंका को लेकर चिंता में पड़ गए लेकिन जैसे ही कोतवाल उमेश सिंह के पास पहुंचकर उनकी कलाई में राखी बांधी तो अन्य पुलिस वाले भी राखी बंधवाने लगे। राखी बंधवाने के बाद कोतवाल ने सभी लड़कियों को उपहार स्वरूप रुपये देने लगे लेकिन सभी बहनों ने सामूहिक रूप से उपहार लेने से मना कर दिया। राखी बांधने वाली बहनों ने कहा कि भाई बनाया है तो राखी के बदले उनकी सुरक्षा का भरोसा दे। यह बात सुनते ही कोतवाल भावुक हो गए। उन्होंने क्षेत्र की बहन बेटियों की सुरक्षा हर समय पूरी तरह से देने का वचन दिया। कोतवाल ने बाद में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी है।
Related Posts
सीएसए में कृषि तकनीकी सूचना केंद्र (एटिक ) पर होगा किसानों की समस्याओं का समाधान: डॉ. आर के यादव
ख़बर शेयर करें -निदेशक प्रसार डॉक्टर आरके यादव ने बताया कि एटिक पर नियमित रूप से दो कृषि विशेषज्ञों की…
बारिश में धुला आत्मा राम अग्रवाल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का सेमीफाइनल, अब शुक्रवार को होंगे मैच
ख़बर शेयर करें -टीएसएच में 12 से 22 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले गुरुवार को निर्धारित…
गौतम बुद्ध नगर में छह जल पुलिस चौकियों की स्थापना की योजना
ख़बर शेयर करें -नोएडा, 05 फ़रवरी । पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा जल सुरक्षा/जन सुरक्षा के उदेश्य से छह जल पुलिस…
