कासना थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने मंगलवार काे बताया कि उद्योगपति चंद्र प्रकाश गोस्वामी ने थाना में दर्ज कराई रिपाेर्ट बताया कि उन्हाेंने थाना क्षेत्र में एक कंपनी काे 2.2 करोड़ में खरीदा है। साेमवार रात को कंपनी के गार्ड ने फोन करके उन्हें बताया कि कंपनी में एक सफेद लिफाफा रखा है। जब उन्होंने आकर लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि 15 अक्टूबर तक 50 लाख रुपये दे दो नहीं तो तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। धमकी भरा पत्र पढ़ने के बाद उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से परिवार की सुरक्षा और धमकी भरा पत्र भेजने वाले काे शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थानेदार ने बताया कि उद्याेगपति काे पत्र भेजकर रंगदारी मांगने के मामले में जांच की जा रही है।
Related Posts
मायावती के आवास के बाहर 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
ख़बर शेयर करें -69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पैरवी न करने से…
वसीयाबाद टाइगर ने जीता आरपीएल का खिताब
ख़बर शेयर करें -प्रयागराज, 24 मार्च । वसीयाबाद टाइगर ने दिलदार स्ट्राइकर को 9 विकेट से हराकर रसूलपुर प्रीमियर लीग…
अज्ञात बदमाशों द्वारा युवक की गोली मारकर हत्या
ख़बर शेयर करें -पुलिस अधीक्षक (देहात)आतिश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात एक युवक को बदमाशों द्वारा गोली…
