माैदहा कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि छिरका गांव निवासी विकास (23) पुत्र राम सिंह चार भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। विकास पेशे से चालक था और ईंट-भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के मुताबिक कुछ समय से उसकी शादी की बातचीत चल रही थी और रिश्ता भी तय हो गया था, लेकिन अचानक लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया, इससे बेटा विकास मानसिक रूप से बेहद आहत था। पिता ने बताया कि विकास ने घर में अकेला पाकर धोती से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारकर और मौदहा सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घाेषित कर दिया। इस सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच करते हुए अग्रिम कार्रवाई की।
Related Posts
संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने बचाव टीमों के साथ की मॉकड्रिल
ख़बर शेयर करें -संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन ने बचाव टीमों के साथ की मॉकड्रिल जालौन, 26 जून (हि.स.)।…
बंसत पंचमी पर्व पर शाही स्नान के लिए जाते नागा संन्यासी को अपने कन्धे पर लेकर जाते नागा संन्यासी
ख़बर शेयर करें -बंसत पंचमी पर्व पर शाही स्नान के लिए जाते नागा संन्यासी को अपने कन्धे पर लेकर जाते…
महाकुम्भ: सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ: सुबह 10 बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी महाकुम्भ नगर, 12…
