निरीक्षण के दौरान उन्होंने उरई रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल परिसर और जनपद के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर ठंड से बचाव के इंतजामों की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेन बसेरों में साफ-सफाई, रोशनी, गर्म पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों के अनुरूप जरूरतमंद, बेसहारा और राहगीरों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी व्यक्ति को खुले में रात गुजारने के लिए मजबूर न होना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही अलाव की नियमित व्यवस्था बनाए रखने और निरंतर निगरानी के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी जालौन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सदर तहसीलदार उरई एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार गाजियाबाद, 05 फ़रवरी (हि.स.)। थाना मधुबन बापूधाम…
सुलतानपुर में गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर निकली प्रभात फेरी
ख़बर शेयर करें -वहां संगत का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान गुरमत वातावरण में मधुर शबद-कीर्तन…
छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को दूसरा मौका, योगी सरकार फिर खोलेगी पोर्टल
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 02 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में छात्र-छात्राओं के हित में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए…
