निरीक्षण के दौरान उन्होंने उरई रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल परिसर और जनपद के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर ठंड से बचाव के इंतजामों की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेन बसेरों में साफ-सफाई, रोशनी, गर्म पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों के अनुरूप जरूरतमंद, बेसहारा और राहगीरों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी व्यक्ति को खुले में रात गुजारने के लिए मजबूर न होना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही अलाव की नियमित व्यवस्था बनाए रखने और निरंतर निगरानी के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी जालौन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सदर तहसीलदार उरई एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
भैरवी गायन के साथ शारदा भवन के श्री गणेशोत्सव का समापन,गणपति बप्पा मोरया से गुंजायमान रहा क्षेत्र
ख़बर शेयर करें -—पंडाल से शोभायात्रा और विसर्जन रविवार शाम 04 बजे भगवान गणेश की शोभायात्रा शारदा भवन से प्रारंभ…
प्रयागराज में 24 अगस्त को रोजगार मेला, 800 से अधिक पदों पर होगा चयन
ख़बर शेयर करें -उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, 29-ए थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस परिसर में 24…
लखनऊ में कोल्ड ड्रिंक लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत
ख़बर शेयर करें -लखनऊ में कोल्ड ड्रिंक लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत लखनऊ, 29 जनवरी(हि.स.)। लखनऊ में…
