निरीक्षण के दौरान उन्होंने उरई रेलवे स्टेशन, जिला अस्पताल परिसर और जनपद के प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर ठंड से बचाव के इंतजामों की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेन बसेरों में साफ-सफाई, रोशनी, गर्म पानी और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि जरूरतमंदों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों के अनुरूप जरूरतमंद, बेसहारा और राहगीरों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में किसी भी व्यक्ति को खुले में रात गुजारने के लिए मजबूर न होना पड़े, यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही अलाव की नियमित व्यवस्था बनाए रखने और निरंतर निगरानी के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी जालौन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, सदर तहसीलदार उरई एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
Related Posts
लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इनामी बदमाश
ख़बर शेयर करें -लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा इनामी बदमाश -अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपित फरार लखनऊ, 01…
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मनाया गया भगवान वामन प्राकट्योत्सव
ख़बर शेयर करें -मथुरा, 23 सितम्बर । श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भाद्रपद शुक्ल द्वादशी के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के…
महाकुम्भ में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद परेड मैदान में बने झूल पार्क में आराम करते श्रद्वालु
ख़बर शेयर करें -महाकुम्भ में पुण्य की डुबकी लगाने के बाद परेड मैदान में बने झूल पार्क में आराम करते…
