अयोध्या, 02 जनवरी । उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मंगल पांडे वार्ड स्थित रीडगंज में 57. 94 लाख रुपये की लागत से स्थापित ट्यूबवेल जनता को समर्पित किया गया। इसका लोकार्पण महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने शुक्रवार को समारोह पूर्वक किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर की पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उसी कड़ी में रीडगंज में एक बड़ा ट्यूबवेल की स्थापना की गई है। इससे मंगल पांडे वार्ड तथा आसपास के छह वार्ड की पेयजल व्यवस्था और सुदृढ़ हो सकेगी। इस मौके पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता वार्ड के पार्षद एवं उपसभापति राजेश गौड़ ने की। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर पार्षद चंदन सिंह, विशाल पाल, अनिल सिंह, रमाशंकर निषाद, महाप्रबंधक जलकल सौरभ श्रीवास्तव, सहायक अभियंता जय कुमार और अवर अभियंता अनू जायसवाल के अलावा स्थानीय नागरिकों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, स्वप्निल श्रीवास्तव, प्रेमचंद निषाद, शारदा सोनी, अमरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश निषाद, जयप्रकाश जयसवाल, राजकिशोर साहू, शैलेंद्र निषाद, मेवालाल सोनी, अमित शर्मा, प्रतिमा पांडे, सावित्री सागर आदि मौजूद रहे।
Related Posts
कानपुर में हरी गर्ल्स हॉस्टल गीता नगर में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली (शिक्षा स्वास्थ्य) द्वारा मेडिकल बैंक का शुभारंभ किया गया का छायाचित्र
ख़बर शेयर करें -कानपुर में हरी गर्ल्स हॉस्टल गीता नगर में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली (शिक्षा स्वास्थ्य) द्वारा…
कानपुर में सात दिवसीय स्वच्छता विशेष शिविर का आयोजन ग्राम-होरा कछार में प्रारंभ किया गया का छायाचित्र
ख़बर शेयर करें -कानपुर में सात दिवसीय स्वच्छता विशेष शिविर का आयोजन ग्राम-होरा कछार में प्रारंभ किया गया का छायाचित्र…
छात्राएं स्वयं को समझकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें : सुग्रीव सिंह
ख़बर शेयर करें -छात्राएं स्वयं को समझकर अपना लक्ष्य निर्धारित करें : सुग्रीव सिंह प्रयागराज, 17 मार्च (हि.स.)। छात्राओं को…
