रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी। तीज की पूजा के लिए घरों और मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। सिटी पैलेस की जनानी ढ्योढ़ी से तीज माता की शोभायात्रा शाही ठाठ बाट से निकलेगी। जयपुर स्थापना के समय से निकल रही तीज माता की शाही सवारी इस बार पूरा राज्य देखेगा। खास बात यह है कि जो लोग व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीओआईटी) की ओर से राज्यभर में किया जाएगा। साथ ही 200 से अधिक एलईडी स्क्रीन पर इसका प्रसारण किया जाएगा। तीज के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा।
Related Posts
बसंत पंचमी में साथ ही ठाकुरजी खेलने लगे होली
ख़बर शेयर करें -बसंत पंचमी में साथ ही ठाकुरजी खेलने लगे होली उदयपुर, 2 फ़रवरी (हि.स.)। बसंत पंचमी के साथ…
केंद्रीय मंत्री शेखावत का हैदराबाद में दमदार रोड शो, जुबली हिल्स उपचुनाव में जनता से मांगा समर्थन
ख़बर शेयर करें -इस अवसर पर शेखावत के साथ केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी गारू एवं विधायक पायल शंकर गारू…
प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच क्लब सदस्यों ने गोठ का आनन्द लिया
ख़बर शेयर करें -क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि क्लब सदस्य एवं उनके परिजनों के…
