रविवार को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। महिलाएं व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करेंगी। तीज की पूजा के लिए घरों और मंदिरों में तैयारियां जोरों पर हैं। सिटी पैलेस की जनानी ढ्योढ़ी से तीज माता की शोभायात्रा शाही ठाठ बाट से निकलेगी। जयपुर स्थापना के समय से निकल रही तीज माता की शाही सवारी इस बार पूरा राज्य देखेगा। खास बात यह है कि जो लोग व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (डीओआईटी) की ओर से राज्यभर में किया जाएगा। साथ ही 200 से अधिक एलईडी स्क्रीन पर इसका प्रसारण किया जाएगा। तीज के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा।
Related Posts
अरावली से छेड़छाड़ नहीं होगी, अवैध खनन पर चलेगा संयुक्त अभियान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 27 दिसंबर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया है कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान की अमूल्य…
भागवत कथा के श्रवण मात्र से मानव की मुक्ति : भानुदेवाचार्य
ख़बर शेयर करें -धौलपुर, 23 फ़रवरी । शहर के भगवान परशुराम सेवा सदन में चल रहे श्रीमद भागवत कथा के…
साहित्यिक संवाद को जीवंत बनाती है पुस्तक -डॉ. सत्यनारायण
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 29 दिसंबर । कलमकार मंच और पिंकसिटी प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह…
