अपील में अधिवक्ता प्रत्युष शर्मा ने याचिका में बताया कि श्री माहेश्वरी समाज के 27 जुलाई को चुनाव प्रस्तावित हैं। साल 2020 में नियमों के खिलाफ जाकर समाज के विधान में मनमानी से संशोधन किए गए थे। ऐसे में मूल विधान के खिलाफ हो रहे समाज के चुनाव पर रोक लगाई जाए। इस दौरान श्री माहेश्वरी समाज अध्यक्ष की ओर से अधिवक्ता अभिनव शर्मा उपस्थिति हुए। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ता और उनके बीच पुराने नियमों से चुनाव कराने को लेकर सहमति हो गई है और चुनाव पुराने नियमों से ही कराया जाएगा। अदालत ने उनके बयान को रिकॉर्ड पर लेते हुए पुराने नियमों से चुनाव कराने की छूट देते हुए कहा है कि यदि पुराने नियमों से चुनाव नहीं होते हैं तो मामले में दोनों पक्ष यथास्थिति बनाए रखे।
Related Posts
अनुकम्पा नियुक्ति में खुली निगम की पोल, मामला दर्ज
ख़बर शेयर करें -पुलिस के अनुसार जगतपुरा निवासी लालाराम ने संजय कुमार तंबोली और उसकी पत्नी मुन्नी देवी पर धोखाधड़ी,…
वन्य जीवों के बचाव की तकनीक पर कार्यशाला शुरू
ख़बर शेयर करें -बीकानेर, 05 मार्च । राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के वन्य जीव अध्ययन एवं प्रबंधन…
अखिल भारतीय ध्रुवपद नाद-निनाद विरासत समारोह 10 फरवरी को
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 05 फ़रवरी । इन्टरनेशनल ध्रुवपद धाम ट्रस्ट एवं रसमंजरी संगीतोपासना केन्द्र, जयपुर की ओर से पश्चिम…
