पत्रकारों को जानकारी देते हुए आयोजक डॉ सीमा जैन ने बताया कि सम्मेलन में माइक्रो फाइनेंस के कर्ज में दबी महिलाओं की कर्ज माफी, मनरेगा के ठीक कार्यान्वयन,नागरिक सुविधाओं, स्मार्ट मीटर के खिलाफ, दलितों व अल्पसंख्यकों पर हमलों के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, कामकाजी महिलाओं बारे प्रस्ताव रखे जाएंगे। वहीं एकल महिलाओं की समस्याओं, महिला हिंसा, नशे के खिलाफ महिलाओं की भूमिका पर चार कमीशन पेपर रखे जाएंगे। इसके अलावा सम्मेलन में अगले तीन वर्षों की आंदोलन की योजना बनाने के साथ साथ नई कार्यकारिणी भी चुनी जाएगी। जैन ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व सुबह एक जन चेतना रैली स्टेशन रोड से जिला कलक्ट्रेट तक निकाली जाएगी। इस सम्मेलन में सभी जिलों के प्रतिनिधि हिस्सेदारी निभाएंगे।
Related Posts
महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ राजस्थान, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 15 फरवरी । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरा राजस्थान शिवमय नजर आ रहा है। जयपुर,…
आमजन को राहत पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 13 मई । राजस्थान में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल…
जगन्नाथ सरोवर में जल विहार करने जाएंगे श्री लक्ष्मी जगदीश जी महाराज
ख़बर शेयर करें -जगन्नाथ सरोवर पहुंचने पर भगवान श्री लक्ष्मी जगदीश जी को नौका विहार कराया जाएगा, जो लगभग दो…
