पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) संजीव नैन ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन एक्शन अगेंस्ट गन (आग) के तहत सांगानेर थाना पुलिस हथियार तस्कर के मामले में बदमाश रामराज उर्फ डालू गुर्जर (28) निवासी सदर करौली को गिरफ्तार किया है। बदमाश रामराज सांगानेर के गुलाब बिहार में रहकर हथियार तस्करी का काम करता है। पुलिस को सूचना मिली कि सांगानेर इलाके में एक लड़का अवैध हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना पर संदिग्ध को घेराबंदी कर धर-दबोचा। तलाशी में उसके पास देसी कट्टा और पिस्टल मिली। पूछताछ में आरोपित रामराज उर्फ डालू से सामने आया कि वह हथियारों की तस्करी कर करौली से लेकर आया था और जयपुर में अवैध हथियार की सप्लाई लेकर पहुंचते ही पुलिस ने धर-दबोचा। करौली के सदर और कोतवाली थाने में उसके खिलाफ नौ से अधिक मुकदमे है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपित से हथियार की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
Related Posts
श्री काशी विद्वत परिषद के संरक्षक बने उत्तम स्वामी
ख़बर शेयर करें -श्री काशी विद्वत परिषद के संरक्षक बने उत्तम स्वामी उदयपुर, 27 जनवरी (हि.स.)। संस्कृतकुंभ में विश्व की…
बीसलपुर बांध में पानी की आवक कम, एक गेट और बंद किया
ख़बर शेयर करें -बीसलपुर बांध परियोजना के एक्सईएन मनीष बंसल ने बताया कि कैचमेंट एरिया मेें बरसात का दौर धीमा…
रिश्वत प्रकरण में महिला एएसआई को सजा
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 01 सितंबर । एसीबी मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 ने पांच साल पुराने रिश्वत से जुडे…
