मौदहा कस्बे में आज दोपहर बाद तमाम किशोरियों और छात्राएं राखी लेकर थाना कोतवाली पहुंची। पहले तो पुलिस वाले किसी आशंका को लेकर चिंता में पड़ गए लेकिन जैसे ही कोतवाल उमेश सिंह के पास पहुंचकर उनकी कलाई में राखी बांधी तो अन्य पुलिस वाले भी राखी बंधवाने लगे। राखी बंधवाने के बाद कोतवाल ने सभी लड़कियों को उपहार स्वरूप रुपये देने लगे लेकिन सभी बहनों ने सामूहिक रूप से उपहार लेने से मना कर दिया। राखी बांधने वाली बहनों ने कहा कि भाई बनाया है तो राखी के बदले उनकी सुरक्षा का भरोसा दे। यह बात सुनते ही कोतवाल भावुक हो गए। उन्होंने क्षेत्र की बहन बेटियों की सुरक्षा हर समय पूरी तरह से देने का वचन दिया। कोतवाल ने बाद में रक्षाबंधन त्योहार को लेकर पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी है।
Related Posts
मुख्यमंत्री का निर्देश, प्रभारी मंत्री तत्काल संभालें अपने-अपने जिलों में बाढ़ राहत-बचाव की कमान
ख़बर शेयर करें -लखनऊ, 27 अगस्त। उत्तर प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण प्रदेश के 17 जिले बाढ़ की…
पुलिस पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपितों को चार-चार वर्ष की कारावास
ख़बर शेयर करें -पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 31 जुलाई वर्ष 2021 की रात को…
दबंगों ने फैक्टरी में घुस कर किया हंगामा, मामला दर्ज
ख़बर शेयर करें -दबंगों ने फैक्टरी में घुस कर किया हंगामा, मामला दर्ज जौनपुर,10 फरवरी (हि.स.)। मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत स्थित…
