याचिका में अधिवक्ता अक्षत शर्मा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता गोपालपुरा बाईपास पर कचौरी की दुकान संचालित करता है। उसका बचत खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हैं। गत जुलाई माह में बैंक ने उसे बिना कोई सूचना और नोटिस दिए उसका बचत खाता फ्रीज कर दिया। जब याचिकाकर्ता बैंक पहुंचा तो उसे जानकारी दी गई कि तेलंगाना साइबर क्राइम से बैंक को सूचना मिली है कि साइबर ठगी से जुड़ी करीब 4.5 हजार रुपए की राशि उसके खाते में ट्रांसफर की गई है। याचिका में कहा गया कि नियमानुसार यदि बैंक खाते में कोई विवादित राशि आती है तो पूरा बैंक खाता फ्रीज करने के बजाए विवादित राशि को ही फ्रीज किया जाना चाहिए। वर्तमान में ऐसे सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं, जब बैंक सिर्फ जांच एजेंसी के पत्र के आधार पर पूरे बैंक खाते को ही फ्रीज कर देता है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि चेन्नई पुलिस कमिश्नर ने ऐसे मामलों के लिए मशीनरी विकसित की है, लेकिन प्रदेश में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते उपभोक्ता को परेशानी होती है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने राज्य सरकार और संबंधित बैंक को नोटिस जारी करते हुए इच्छुक वकीलों को पक्ष रखने को कहा है।
Related Posts
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बयान पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री का पलटवार, बोले- वहम का इलाज हकीम लुकमान के पास भी नहीं
ख़बर शेयर करें -तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बयान पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री का पलटवार, बोले- वहम का इलाज हकीम लुकमान…
अवैध बस संचालन के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान: कार्रवाई में 10 लाख का जुर्माना वसूल की 26 बसें जब्त
ख़बर शेयर करें -सचिव, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, शुची त्यागी के निर्देशन पर की गई।26 बसों को बिना परमिट…
रेलवे लाइन मरम्मत के चलते 13 मई काे बंद रहेगा महेश नगर फाटक
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 12 मई । उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा रेलवे लाइन की मरम्मत के चलते 13 मई काे…
