याचिका में अधिवक्ता अक्षत शर्मा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता गोपालपुरा बाईपास पर कचौरी की दुकान संचालित करता है। उसका बचत खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हैं। गत जुलाई माह में बैंक ने उसे बिना कोई सूचना और नोटिस दिए उसका बचत खाता फ्रीज कर दिया। जब याचिकाकर्ता बैंक पहुंचा तो उसे जानकारी दी गई कि तेलंगाना साइबर क्राइम से बैंक को सूचना मिली है कि साइबर ठगी से जुड़ी करीब 4.5 हजार रुपए की राशि उसके खाते में ट्रांसफर की गई है। याचिका में कहा गया कि नियमानुसार यदि बैंक खाते में कोई विवादित राशि आती है तो पूरा बैंक खाता फ्रीज करने के बजाए विवादित राशि को ही फ्रीज किया जाना चाहिए। वर्तमान में ऐसे सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं, जब बैंक सिर्फ जांच एजेंसी के पत्र के आधार पर पूरे बैंक खाते को ही फ्रीज कर देता है। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि चेन्नई पुलिस कमिश्नर ने ऐसे मामलों के लिए मशीनरी विकसित की है, लेकिन प्रदेश में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते उपभोक्ता को परेशानी होती है। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने राज्य सरकार और संबंधित बैंक को नोटिस जारी करते हुए इच्छुक वकीलों को पक्ष रखने को कहा है।
Related Posts
मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों श्रमिक
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 17 अगस्त । भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर सोमवार को श्रमिकों की 11 सूत्रीय…
भर्ती कैलेंडर पर तेजी से आगे बढ़ रही प्रक्रिया, कांस्टेबल भर्ती 4 हजार से बढ़ाकर 6 हजार पदों पर होगी
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 06 जून । राज्य सरकार के भर्ती कैलेंडर-2026 के तहत विभिन्न विभागों में चल रही भर्ती…
स्कूल काउंसलर नियुक्ति की जनहित याचिका पर राज्य सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस
ख़बर शेयर करें -याचिकाकर्ता की ओर से बहस करते हुए एडवोकेट मोहित सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव, चिंता,…
