मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ रेखा अमृतसर, चंडीगढ़ (सामान्य से उत्तर की ओर) से होकर गुजर रही है तथा राज्य के अधिकांश भागों में पश्चिमी हवाएं प्रभावी है। इसके प्रभाव से आगामी 3-4 दिन राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहने की संभावना है। 14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। कोटा संभाग के कुछ भागों में 15 अगस्त को व कोटा, उदयपुर संभाग में 16 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर में छाए रहे बादल,बरसे नहीं जयपुर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे। हालांकि कई बार बादलों के बीच से सूरज की आंखमिचौली भी देखने को मिली। लेकिन बारिश नहीं हुई। लोग दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान नजर आए। बादलों के बीच धूप खिलने से पारे में उछाल दर्ज किया गया। जयपुर के दिन के पारे में 4 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। जयपुर का अधिकतम तापमान 35.2 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। बीसलपुर से एक गेट खोलकर की जा रही 600 क्यूसेक पानी की निकासी बारिश का दौर थमने के बाद भी बीसलपुर बांध में पानी की आवक लगातार जारी है। वर्तमान में बीसलपुर बांध का एक गेट 0.10 मीटर (गेट-9) खोलकर 601 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। वर्तमान में त्रिवेणी नदी 2.80 मीटर पर बह रही है।
Related Posts
बैडमिंटन कोर्ट के रखरखाव और संचालन के लिए जारी ई-टेंडर पर रोक, मांगा जवाब
ख़बर शेयर करें -याचिका में अधिवक्ता महेन्द्र शांडिल्य ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता बैडमिंटन की राष्ट्रीय स्तर की जूनियर…
गायत्री महामंत्र जप से ही संभव सकारात्मक चिंतन व वैश्विक शांति: पाटीदार
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 12 अप्रैल । आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार,…
डीजीपी ने आगामी वर्ष के लिए सुरक्षित नागरिक, सशक्त समाज और अपराध मुक्त राजस्थान का दिया मंत्र
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 31 दिसंबर । पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने नववर्ष 2026 के पूर्व संध्या पर…
