बाबूलाल कटारा की ओर से जमानत याचिका में कहा गया कि उसके खिलाफ पेपर लीक को लेकर उदयपुर के बेकरिया थाने में मामला दर्ज कराया गया था। वह 18 अप्रैल, 2023 से जेल में बंद है, जबकि आधा दर्जन सह आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट से और दो आरोपितों को हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मामले में उसके खिलाफ पेश आरोप पत्र में ट्रायल भी शुरू नहीं हुई है। जिसकी सुनवाई पूरी होने में लंबा समय लगेगा। ऐसे में उसे जमानत पर रिहा किया जाए। जिसका विरोध करते हुए सरकारी वकील मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि आरोपी ने आरपीएससी का सदस्य होते हुए परीक्षा की सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र मुख्य आरोपी शेर सिंह को साठ लाख रुपये में दिया था। जांच में आया है कि आरोपित ने अपने सरकारी निवास पर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। आरोपित के कब्जे से 51.20 लाख रुपये और 541 ग्राम सोने के जेवरात भी बरामद हुए हैं। आरोपित ने आरपीएससी का सदस्य होते हुए व्यक्तिगत लाभ के लिए प्रश्न पत्र लीक किया है। ऐसे में उसे जमानत नहीं दी जाए। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
Related Posts
फूड सेफ्टी टीम ने अमूल ब्रांड के तीस हजार किलो एक्सपायरी सामग्री को करवाया नष्ट
ख़बर शेयर करें -जयपुर, 21 फ़रवरी । सीएमएचओ जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम द्वारा खो नागोरियान में मैसर्स एथलीट…
राज्य सरकार और बैंक बताए क्या जांच एजेंसी के पत्र के आधार पर किया जा सकता है पूरा बैंक खाता फ्रीज-हाईकोर्ट
ख़बर शेयर करें -याचिका में अधिवक्ता अक्षत शर्मा ने अदालत को बताया कि याचिकाकर्ता गोपालपुरा बाईपास पर कचौरी की दुकान…
जोधपुर शहर में रही लोटियों की धूम, बेंतमार मेला रविवार को
ख़बर शेयर करें -जोधपुर, 04 अप्रैल । अखण्ड सौभाग्य, सुहाग व महिला सशक्तीकरण से जुड़ा धींगा गवर मेला रविवार रात…
