सहायक पुलिस आयुक्तल बारा कुन्जलता ने साेमवार काे बताया कि मध्यप्रदेश के जनेह थाना क्षेत्र के बरांए गांव निवासी आशीष (26) पुत्र रमेश प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज गांव में रहकर प्राइवेट काम करता था। बीती रात वह मोटरसाइकिल से कहीं गया था। वापस कमरे पर लौटते समय अकौढ़िया राेड पर पानी से गड्ढे में अचानक मोटरसाइकिल चली गई और अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में आशीष की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिवार को खबर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन आ गए। मामले में परिवार से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
Related Posts
यमुना व बेतवा नदियां अपना रौद्र रूप दिखाकर हुई शांत
ख़बर शेयर करें -बीते दिनों बांधों से लगातार पानी छोड़े जाने से मुख्यालय में प्रवाहित होने वाली दोनों नदियां खतरे…
लखनऊ:युवक ने नदी में कूदकर दी जान
ख़बर शेयर करें -लखनऊ:युवक ने नदी में कूदकर दी जान लखनऊ, 20 जनवरी (हि.स.)। मदेयगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह…
बारात में गया परिवार, दबंगों ने दीवार तोड़कर पार किया सामान
ख़बर शेयर करें -बता दें कि साबिर खां ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को तहरीर देते हुए बताया था कि…
