जानकारी के अनुसार जोधपुर से जम्मू जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से यात्रियों में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर बुधवार सुबह करीब 11.10 बजे पायलट ने नोखा रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पहले आउटर सिग्नल पर ट्रेन को तुरंत रोक दिया। करीब पंद्रह मिनट में डिब्बों में लगे अग्निशमन यंत्रों की मदद से स्थिति पर काबू पा लिया गया। इसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से नोखा रेलवे स्टेशन लाया गया। नोखा रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने लगभग 15 मिनट में तकनीकी खामी की मरम्मत की। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट और लेदर बाइंडिंग में तकनीकी खराबी को आग लगने का कारण बताया गया। इस दौरान करीब तीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद सुबह 11.42 बजे ट्रेन को सुरक्षित रूप से जम्मू की ओर रवाना कर दिया गया।
Related Posts
अहमदाबाद में देश का पहला मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब तैयार
ख़बर शेयर करें -अहमदाबाद, 26 सितंबर । अहमदाबाद के साबरमती में देश का पहला मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनकर तैयार हो…
एसएमएस अस्पताल व उसके बाहर अब नहीं भरेगा पानी
ख़बर शेयर करें -जेडीसी आनंदी ने बताया कि एसएमएस अस्पताल में आयुष्मान टावर और कार्डियोलॉजी भवन के निर्माण के दौरान…
स्कूल काउंसलर नियुक्ति की जनहित याचिका पर राज्य सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस
ख़बर शेयर करें -याचिकाकर्ता की ओर से बहस करते हुए एडवोकेट मोहित सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव, चिंता,…
